बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1

                                                                                                                  


      कौशाम्बी  उ० प्र०, के जाठी गांव की बेटी ने बेहद कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षा में हैदराबाद में 465 अंक लाकर मिसाल कायम की है। यह कामयाबी पूजा ने महज 22 वर्ष की उम्र में हासिल की है। कौशाम्बी के जाठी गांव के निवासी स्व० केशव प्रसाद मिश्रा के पुत्र ज्ञान दत्त मिश्र की पुत्री कु० वर्षा मिश्रा ने सीए की फाइनल परीक्षा में पास हो कर कौशाम्बी जिला का नाम रोशन किया है। सीए बनना आज के दौर में अधिकतर  युवाओं का सपना होता है। लेकिन यह मुकाम हासिल करने के लिए जो मेहनत और वक्त लगता है, वह कई युवाओं को सफर अधूरा छोड़ने पर ही मजबूर कर देता है।जाठी गांव की वर्षा ने यह भी साबित किया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं। वर्षा ने बताया कि सीए की तैयारी मुश्किल जरूर थी, लेकिन लक्ष्य तय कर लिया था तो मुसीबतें आसान होती चली गईं। वर्षा बताती हैं कि सीए की तैयारी करने वाले युवाओं को लगन छोड़ने के बजाय तेजी से बदलती तकनीकों से रूबरू होने के साथ तैयारी करनी चाहिए।