चलने को तैयार वंदे भारत एक्‍सप्रेस


                                                                                                                                               


 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन 18 यानी वंदे भारत एक्‍सप्रेस के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली से बनारस तक इस ट्रेन में सफर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम 8 घंटे ट्रेन के एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर करेंगे। इस ट्रेन में पीएम मोदी के साथ रेलवे के चुनिंदा अधिकारी मौजूद रहेंगे।यह ट्रेन दिल्ली से चलकर सबसे पहले कानपुर में रुकेगी जहां पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से यह ट्रेन 40 मिनट बाद चलेगी और पीएम फिर कानपुर से ट्रेन में सवार होंगे फिर यह ट्रेन इलाहाबाद में 40 मिनट रुकेगी यहां फिर पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद यह ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो जाएगी. यहां पर भी एक जनसभा होगी।सूत्रों के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. ट्रेन 18 को वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम दिया गया है। 
सूत्रों के मुताबिक संसद के मौजूदा सत्र के खत्म होते ही इसका उद्घाटन होगा।