शहीद के परिवार की मदद हेतु अपना एक दिन का वेतन सहयोग राशि के रूप में देने का लिया निर्णय


प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा शहीद के परिवार की मदद हेतु अपना एक दिन का वेतन सहयोग राशि के रूप में देने का निर्णय लिया गया है। तथा  जनपद के समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों से शहीद के परिवार की मदद हेतु सहयोग करने की अपील की है।                                                                           जिलाधिकारी, प्रयागराज श्री सुहास एल0वाई0 ने बताया है कि आप सब पूर्णतया भिज्ञ है कि दिनांक 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में अपने कर्तव्यपालन के दौरान आतंकवाद के घातक हमले में सी0आर0पी0एफ0 के 42 से अधिक जवानों को अपने जीवन की आहूति देनी पड़ी है, जिसमें जनपद प्रयागराज सहित पूरे राष्ट्र के जवान/अधिकारी सम्मिलित हैं। इस घटना से पूरे राष्ट्र में शोक की लहर है। ऐसे परिवेश में उनके आश्रित/परिवार को इस संकट की घड़ी में सहारा प्रदान करना हम सबका एक पुनीत सामाजिक/राष्ट्रीय दायित्व है।