अपर मुख्य सचिव होम और डीजीपी ने किया गोसाईगंज थाने का संयुक्त निरीक्षण 


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के डीजीपी ने गोसाईगंज थाने का औचक निरीक्षण किया इस निरीक्षण में कई खामियां मिली है जिसे दूर करने के लिए अवनीश अवस्थी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। गोसाईगंज थाने का क्षेत्र न सिर्फ बड़ा है बल्कि इसी में पुलिस मुख्यालय सिग्नचर बिल्डिंग भी शामिल है।                                                                                                                                                       डीएम-एसएसपी लखनऊ को 15 दिन के अंदर नए थाने की संयुक्त रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजने के निर्देश दिए गए है। गोसाईगंज थाने में साफ-सफाई न होने पर इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए गए है।