निबंधन लिपिक संघ चुनाव में बहुमत से जीते एस.बी. सिंह


लखनऊ, 14 सितम्बर। निबन्धन लिपिक संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव 14 सितम्बर को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ प्रेक्षागष्ह में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं में लगातार इजाफा हो रहा है। एक तरफ वेतन विसंगतियों से कई संवर्ग जूझ रहे है तो दूसरी तरफ सरकार ने भत्ते छीन लिये है। अब कर्मचारियों को एक बड़े आन्दोलन की अग्रसर होना पड़ेगा।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के प्रेक्षागृह में अधिवेशन के पहले सत्र में लेखा जोखा के उपरान्त, सदस्यों की राय पर बैलेट पेपर चुनाव का निर्णय लिया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी क्रमशः अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, सुभाषचन्द तिवारी अतिरिक्त मंत्री और अमरजीत मिश्रा चेयरमैन संघर्ष समिति की देखरेख में मतदान के बाद घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष पद पर पुनः एस.बी. सिंह एवं महामंत्री पद पर विश्वनाथ यादव के निर्वाचन की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर एस.बी. सिंह को कुल 206 तथा उनके प्रतिद्धंदी आनंद श्रीवास्तव को 65 मत मिले। जबकि महामंत्री पद पर विश्वनाथ यादव को 149 उनके प्रतिद्धंदी सौरभ राय को 123 मत मिले। अपने निर्वाचन के उपरान्त सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अध्यक्ष एस.बी. सिंह ने कहा पुरानी मांगों के निस्तारण के लिए संघर्ष जारी रहेगा। पदोन्नति कोटे से लेकर अन्य सभी मांगों के निस्तारण के लिए आपका नेतृत्व परिणाम की लड़ाई लड़ेगा।