डाला छठ कल - धूमधाम से मनाएंगी महिलाएं


लखनऊ। कल डाला छठ है बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के  वाराणसी में कल सायंकाल प्रमुख घाट दशाश्वमेध के साथ ही संपूर्ण गंगा घाट पर महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों की संख्या में आती हैं घाटों पर तिल रखने की भी जगह नहीं होती है।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गोमती के तट पर  हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर मैं लाएं इस त्यौहार को मनाएंगी।


डाला छठ का पर्व मनाने के लिए हजारों की संख्या जिले के टांडा से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के तट पर एकत्रित होकर कल डूबते सूर्य को अर्ध्य देंगी। इसी क्रम में 3 नवम्बर को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाये अपना उपवास समाप्त करेंगी।