मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन.मराक उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार

 मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन.मराक को आज उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है।

मराक पर  अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप है। पुलिस ने बताया था कि शनिवार को छापे में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से मराक फरार थे।

जानकारी के मुताबिक मेघालय से एक पुलिस टीम उन्हें तुरा ले जाने के लिए हापुड़ पहुंची है।