मैंने प्रियंका और ज्योतिरादित्य को मिशन दिया है- राहुल गांधी

                                                                                                                          


अमेठी । प्रियंका गांधी को महासचिव बनाये जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य को मैने यूपी दो महीने के लिए नही भेजा है,मैंने प्रियंका और ज्योतिरादित्य को मिशन दिया है की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा गरीबो की विचारधारा,कमजोर लोगो की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे,मुझे प्रियंका और ज्योतिरादित्य पर पूरा भरोसा है।  कांग्रेस पार्टी की विचाधारा के लिये और जगह बनाने का काम हमारा है।मुझे काफी खुशी है कि अब मेरी बहन मेरे साथ काम करेगी।ज्योतिरादितय भी बहुत डायनामिक नेता है।हम उत्तर प्रदेश की जनता से कहना चाहते है कि आपने अपना बहुत समय जाया किया है।आपने बीजेपी की सरकार रखी है जिसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।आप भाजपा को हटाइये और उत्तर प्रदेश को नंबर वन प्रदेश बनाइये।यूपी के जो युवा है उन्होंने अपने प्रदेश को देखा है कि किस प्रकार यूपी को बर्बाद किया गया है।हम यूपी के युवाओ के साथ नया सपना देखना चाहते है ये हमारा लक्ष्य है।यूपी के युवा को जो चाहिए वो कांग्रेस पार्टी दे सकती है।हम न गुजरात और न यूपी कही भी बैक फुट पर नही खेलेंगे।हम राजनीति जनता और विकास के लिए करते है।मायावती और अखिलेश का मैं पूरा आदर सम्मान करता हूँ,हमारी विचारधारा में काफी समानता है।हमारी लड़ाई विजेपी के खिलाफ है और जहाँ भी मायावती जी के साथ कॉपरेशन हो सकता है हम कॉपरेशन करने के लिए तैयार हैं।