11फ़रवरी को लखनऊ पहुंचेंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी


कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी आ  रही हैं. 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंच रहे हैं। प्रियंका गांधी के पार्टी में आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। पार्टी नेताओं ने दोनों शीर्ष नेताओं के आने पर रोड शो का आयोजन किया है।