दिल्ली के करोलबाग में होटल में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी


दिल्ली।  करोलबाग के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। आग की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। लोगों को बचाने का कार्य किया जा रहा है।
हादसे में जले लोगों का अलग - अलग अस्पताल में इलाज जारी।
अभी भी लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल की 25 गाड़ियों रेस्कयू कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार होटल से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी इसरे भीतर काफी लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आग को बुझा दिया गया है। जिसके बाद शवों को बाहर निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है।
आग लगने की वजह शॉट सर्किट होने से बताई जा रही है। इस होटल में 40 कमरे हैं। केरल से आए एक ही परिवार के 7 लोगों को बचाया गया है जबकि तीन के अभी भी फंसे होने की आशंका है। बता दें कि आग लगने के बाद कई  लोग चौथी मंजिल की खिड़की से कूद गए।