कुम्भ 2019 - स्विटजरलैंड से लेकर हंगरी तक की महिलाएं बनीं साधु


प्रयागराज। कुंभ में इस बार जो खास हो रहा है वो है विदेशी महिलाओं का भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिन्दू धर्म अपनाकर  भारत का होने का फैसला लेना। इससे अखाड़ों में अब पुरुष साधुओं का वर्चस्व भी टूट रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में विदेशी महिलाएं साध्वी बनकर अखाड़ों से जुड़ रही हैं।विदेशी महिलाओं की बात करें तो स्विटजरलैंड, हंगरी, इटली से लेकर रूस तक की युवतियां कुंभ में आकर सनातम धर्म अपना चुकी हैं और साधवी बन गई हैं। हाल ही में हंगरी की चिकित्सक अनिको कुंभ पहुंची और उनको भारत की संस्कृति इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया और जूना अखाड़े की महिला महामंडलेश्वर साध्वी हेमानंद गिरि से संन्यास की दीक्षा ली।