रायबरेली से सोनिया गाँधी के ही चुनाव लड़ने की संभावना


नै दिल्ली। पार्टी की ओर से कहा गया है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। संभावना यही है कि सोनिया गांधी खुद वहां से एक बार फिर चुनाव लड़ सकती हैं। प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगी या फिर वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, इस बारे मे पार्टी ने अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि पिछले सप्ताह जब प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर गई थी तो ये बातें सामने आईं कि वह पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर ही ध्यान देंगी। यूपी में लोकसभा चुनाव उनका मकसद नहीं है, बल्कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करना है।