सरकार ने हड़ताल को देखते हुए अधिसूचना की जारी


लखनऊ | सरकार ने हड़ताल को देखते हुए अधिसूचना जारी की है| शिक्षा विभाग में सरकार ने एस्मा लागू किया, माध्यमिक शिक्षा में 6 माह के लिए हड़ताल पर रोक, एनपीएस को सरकार ने 14 फीसदी किया| शासन ने कहा कि कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान होगा, कर्मचारियों की कठिनाइयां सुनी जाएंगी। ‘समस्या सुनने के लिए जिला-मंडल स्तर पर व्यवस्था की जायेगी। पेंशन बहाली मंच की हड़ताल प्रदेश हित में नहीं।‘लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हड़ताल हित में नहीं। लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी की।