'सोन चिड़िया' फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर


ग्वालियरपूर्व दस्यु मलखान सिंह और मानसिंह के पोते जंडेल सिंह ने 'सोन चिड़िया' फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं।                                                                                                                                                                                        पूर्व दस्यु मलखान सिंह व दस्यु मानसिंह के पोते जंडेल सिंह ने आपत्ति जताई है कि फिल्म में चंबल को बदनाम करने की कोशिश की गई है। मान सिंह की गैंग में एक महिला भी बताई गई है, जो गैंग में थी ही नहीं। इसलिए फिल्म पहले हमें दिखाई जाए। उसके बाद फिल्म को रिलीज किया जाए।


याचिका में आरोप है कि फिल्म में दस्यु मान सिंह की गैंग दिखाई गई है, लेकिन फिल्म में कहानी 'मलखान: द स्टोरी ऑफ़ ए बेंडिड किंग ' किताब की बताई गई है। 


याचिका में कहा गया है कि दस्युमानसिंह 1939 में चंबल के बीहड़ों में कूद गए थे और 1955 तक उनके नाम से चंबल के बीहड़ पहचाने जाते थे। 1955 में मान सिंह मारे गए। इटावा क्षेत्र में मान सिंह का मंदिर बना हुआ है।
 मलखान सिंह 1972 में बागी होकर चंबल के बीहड़ों में कूदे थे और चंबल के बीहड़ उनके नाम से पहचाने जाने लगे, लेकिन 1982 में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। सोन चिड़िया फिल्म में दोनों की कहानी को जोड़ दिया गया है, जिस पर मलखान सिंह और मानसिंह के परिवार ने आपत्ति की है।