आज नंदगांव में लठामार होली खेली जाएगी


आज शनिवार को नंदगांव में लठामार होली खेली जाएगी। बरसाना की लठमार होली के अगले दिन यानी फाल्गुन शुक्ल दशमी को बरसाना के हुरियारे नंदगांव की हुरियारिनों से होली खेलने उनके यहां पहुंचेंगे। लठामार होली से पूर्व बरसाना और नंदगांव के गोस्‍वामी समाज के मध्‍य गायन होगा। इसके बाद बरसाना के हुरियारे नंदगांव की हुरियारनों संग हास परिहास करेंगे और इसी मनो विनोद के मध्‍य शुरु हो जाएगी लठामार होली। कृष्ण के प्रेम के प्रतीक स्वरूप इस परंपरा को देखने के लिए देश विदेश से हजारों श्रद्धालु सुबह से ही नंदगांव पहुंच चुके हैं। सायं साढ़े पांच बजे से लठामार होली शुरु होगी और करीब एक घंटे तक नंदगांव की हुरियारने बरसाना के हुरियारों पर लठ्ठ बरसाएंगी। इसी के साथ लठामार होली का यहां समापान हो जाएगा।