भाजपा के सांसद अशोक दोहरे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की


भाजपा के सांसद अशोक दोहरे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा ने इटावा से अशोक दोहरे का टिकट काट दिया था। राहुल गांधी ने बकायदा पार्टी के चिन्ह वाला अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। 


ऐसा माना जा रहा है कि अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस के टिकट पर इटावा से चुनाव लड़ सकते हैं। अशोक दोहरे ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। मोदी लहर में इटावा से चुनाव जीकर सांसद निर्वाचित हो गए। दोहरे मायावती की सरकार में जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।