भाजपा सांसद अशोक दोहरे को कांग्रेस पार्टी ने इटावा से अपना प्रत्यासी बनाया


इटावा। भाजपा के सांसद अशोक दोहरे कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनको इटावा से अपना प्रत्यासी बनाया है।  अशोक दोहरे को यह अहसास हो गया था कि उनका टिकट भारतीय जनता पार्टी से कटने जा रहा है। इटावा-औरैया के जिलाध्यक्ष सहित पांच विधायकों ने भाजपा हाईकमान को अशोक दोहरे को टिकट न देने से की भी सिफारिश की थी।


बुधवार को भाजपा हाईकमान ने रामशंकर कठेरिया के टिकट की घोषणा कर दी थी। उसके बाद गुरुवार को अशोक दोहरे दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।