कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा


29 मार्च को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के अयोध्या का दौरा किया। अयोध्या को भगवान राम का जन्म स्थल माना जाता है और यहां भव्य मंदिर बनना है। प्रियंका ने अयोध्या दौरे में मंदिरों में दर्शन तो किए, लेकिन मंदिर निर्माण पर कुछ नहीं कहा। असल में मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर प्रियंका हिन्दुओं के वोट लेना चाहती है, लेकिन भगवान राम के मंदिर पर खामोश है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रियंका गांधी  कांगे्रस को हिन्दुओं के वोट दिलवा पाएंगी? सब जानते हैं कि मंदिर निर्माण में कांग्रेस के नेता ही अड़ंगेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने तो सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर मंदिर निर्माण के मामले में नकारात्मक रुख प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने मंदिर निर्माण पर जो रुख अपनाया उसकी वजह से हिन्दू समुदाय के वोट छिटक गए। लेकिन अब प्रियंका गांधी मंदिरों में पूजा अर्चना कर हिन्दुओं को आर्षित करना चाहती हैं।