कांग्रेस ने लोकसभा के 15 प्रत्याशी किये घोषित


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पूर्व ही राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले  उत्तर प्रदेश की 11 व गुजरात की 4 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये हैं।


उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के भी प्रत्याशी घोषित कर दिये है, जिसमें सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि बदांयू से सलीम इकबाल शेरवानी, धौहाराहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से श्रीमति अनु टण्डन, रायबरेली से श्रीमति सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी, फरूखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजा रामपाल, जालौद एससी से ब्रजलाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री व कुशीनगर से आरपीएन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।