लोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को

                                                     लखनऊ । सत्रहवीं लोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।                                                मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने रविवार को लखनऊ में पत्रकारवार्ता में बताया कि पहले चरण में पश्चिम उप्र के जिन आठ सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें चर्चित सीट कैराना सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। इन सीटों पर मतदान 11 अप्रैल को होगा। मतदान की अवधि सुबह सात से शाम छह बजे तक होगी।