प्रयागराज पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत


प्रयागराज। पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत हुआ। लखनऊ से शाम को निकली प्रियंका गांधी रात में प्रयागराज पहुंच गई हैं। प्रियंका सीधे स्वराज भवन गईं। 


स्वराज भवन में विश्राम करने के बाद कल संगम पर दर्शन करने के बाद स्टीमर व मोटर बोट से काफिला के साथ वाराणसी प्रस्थान करेंगी।कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह संगम तट से पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूकेंगी। कल वह त्रिवेणी तट पर दर्शन-पूजन के बाद गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान वह गंगा किनारे बसे विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से मिलेंगी भी। रात में मीरजापुर में प्रवास कर अगले दिन वाराणसी रवाना होंगी। इस दौरान वह छह संसदीय क्षेत्रों की जनता से मिलेंगी।