शिवपाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेसी नेता भी झूठे


लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन नहीं होने पर शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कांग्रेस का एक महीने तक इंतजार किया। कांग्रेस के नेता रोज मीटिंग करते रहे, लेकिन बीच में सूची जारी कर दी। कांग्रेसी नेता भी झूठे लोग हैं।


प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्हें कहा कि देश के हालात ठीक नहीं हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान, व्यापारी, मजदूर दुखी है। पूरे देश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्हों कहा कि अबकी केंद्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा लोहिया के सहयोग से नहीं बनेगी।