कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा पहली बार बुंदेलखण्ड की यात्रा पर


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा पहली बार बुंदेलखण्ड की यात्रा पर निकलने जा रही है और इस यात्रा का आरम्भ जालौन से हो रही है। वह यहाँ 3 अप्रैल को आयेंगी। वह जिले के कोने -कोने में जाकर रात में उरई में ही विश्राम करेंगी।


प्रियंका का कार्यक्रम आते ही कांग्रेसियों में जबरजस्त उत्साह है। यहाँ से बृजलाल खाबरी उनके प्रत्याशी हैं। खाबरी का प्रयास है कि प्रियंका को जिले के उन गांवों तक भी ले जाया जाये जहाँ के लोगों ने कभी सोचा न हो कि एक दिन प्रियंका भी उनके बीच होंगी।


 कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका 3अप्रैल को 11बजे कालपी पहुंचेगी। वहाँ स्वागत होगा।फिर आटा में थाना के पीछे स्थित महाविद्यालय में वह महिलाओं के साथ अपनेपन का एहसास दिलाने वाली पंचायत करेंगी। वह महिलाओं के बीच जमीन पर बिछी फर्श पर बैठेंगी।इसके बाद उनका काफिला मुसमरिया,बाबई , चुर्खी होकर जालौन पहुंचेगा। यहाँ नुक्कड़ सभा होगी। इसके बाद काफिला कोंच की ओर मूव करेगा। नुक्कड़ सभा के अलावा वह भेंड ,एट होकर रात्रि विश्राम को उरई पहुंचेंगी। अब यह एसपीजी को तय करना है कि प्रियंका कहाँ ठहरेंगी ? उरई में भी उनकी एक नुक्कड़ सभा होगी। यह बजरिया में भी कराई जा सकती है। प्रियंका की इस यात्रा का भरपूर चुनावी लाभ लेने को पार्टी की ओर से रोड शो कराने की भी योजना है।