मोदी सरकार ने जनता से की है वादा खिलाफी : प्रियंका गांधी


फतेहपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी लगातार रैलियां और रोड शो के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने में जुटी हुई हैं। शनिवार को फतेहपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए औंग कस्बे में महिला संवाद के जरिए अपने अभियान की शुरुआत की।


 प्रियंका ने औंग के एक गेस्ट हाऊस में महिलाओं से मुलाकत करते हुए कांग्रेस से जुड़ने की अपील भी किया। उन्होने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

इतना ही नहीं मोदी सरकार पर चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल पहले मोदी सरकार ने जो भी वादे किए कोई भी पूरा नहीं किया।