प्रसपा ने 14 लोकसभा उम्मीदवार किए घोषित


लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की दो सीटों सहित 14 सीटों पर मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें यूपी के अलावा राजस्थान, बिहार, हरियाणा की सीटे शामिल हैं।


प्रसपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में उत्तर प्रदेश की बांदा लोकसभा सीट से छोटे लाल यादव और देवरिया सीट पर विनय कुमार सिंह अमेठिया के नाम शामिल हैं। इसी तरह से राजस्थान की अलवर सीट से अनूप कुमार मेघवाल और बिहार की बक्सर सीट से रविराज, आरा सीट से अनिल कुमार सिंह, सासाराम सीट से निर्मला देवी, मुजफ्फरपुर सीट से एहतेशामुल हसन रहमानी, मधुबनी सीट से मो.खलीक अंसारी व जहानाबाद सीट से अरविन्द कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।