सोनिया के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह मैदान में


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पारंपरिक रायबरेली लोकसभा सीट पर विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध जाने माने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को उम्मीदवार बनाया है।


पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा ने 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए बुधवार को छह और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, जिनमें उत्तर प्रदेश के पांच और महाराष्ट्र की एक सीट है।