बाबा रामदेव ने सीताराम येचुरी के खिलाफ दर्ज कराई FIR


येचुरी के बयान से नाराज योगगुरु बाबा रामदेव शनिवार को कुछ संतों के साथ एसएसपी हरिद्वार के समक्ष उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीपीआई नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा कि, येचुरी को अपना नाम बदलकर सीताराम से रावण कर लेना चाहिए।


 माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी है। लेकिन एक प्रचारक के तौर पर उसे केवल एक महाकाव्य बताया जाता रहा हैं। उन्होंने कहा यह दावा करना ठीक नहीं है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते। माकपा के महासचिव ने कहा था कि रामायण और महाभारत हिंसा के उदाहरणों से भरे पड़े हैं।