प्रियंका की मोदी को चुनौती : नोटबंदी-GST पर लड़कर दिखाएं चुनाव


दिल्ली।प्रियंका ने पीएम मोदी को पर तंज कसते हुए कहा कि, इन लोगों की हालत उन बच्चों की तरह हो गई है जो अपना होमवर्क नहीं करते और स्कूल चले जाते हैं। जब टीचर उनसे पूछती हैं तो कहते हैं, 'क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और किस पानी में डूबो दी।'गौरतलब है कि प्रियंका और शीला दीक्षित के साथ ही एक बच्चा भी उस वाहन में मौजूद है, जिससे रोड शो किया जा रहा है। 


प्रियंका के इस रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ा है।लोग अपने घरों से निकलकर प्रियंका को देखने आ रहे हैं। घरों की छतों व बालकनियों से प्रियंका पर फूल भी बरसाए जा रहे हैं।प्रियंका का यह रोड शो दिल्ली के सीलमपुर से शुरू हुआ है जो यमुना विहार पर खत्म होगा।  प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली में शीला दीक्षित का प्रचार करते हुए एक बार फिर मोदी पर जमकर बरसी हैं।उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो मोदी नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ें।


Popular posts