लखनऊ कलेक्ट्रेट मारपीट मामला - कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर अड़े

 



लखनऊ। कलेक्ट्रेट कर्मचारी और अधिवक्ता मारपीट मामले में लखनऊ कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहेगा यह जानकारी लखनऊ कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के सचिव निशिल श्रीवास्तव ने दी है। 
बताते चलें कि मंगलवार को अधिवक्ता द्वारा रिकॉर्ड रूम में तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट मामले ने तूल पकड़ा था और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया था, गुरुवार को जिलाधिकारी से कर्मचारी नेताओं की वार्ता हुई लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया है। 
लखनऊ कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि कथित अधिवक्ता के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो और उसकी वकालत पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में पुख्ता इंतजाम किए जाएं अध्यक्ष का कहना है कि सारे मुद्दों पर सार्थक बात नहीं हो पाई है अतः कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
उधर जिला प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों से वार्ता हो गई है वह गुरुवार को विधिवत कार्य पर आ जाएंगे।