प्रमुख सचिव चिकित्सा ने संचारी रोग नियंत्रण पर मण्डलीय समीक्षा बैठक की


बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव चिकित्सा एंव स्वास्थ्य देवेश चतुर्वेदी ने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर मण्डलीय समीक्षा बैठक की। जेई,एईएस, डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों के रोक थाम के लिए बनाई गई योजनाओं पर चर्चा की।  उन्होंने कहा की इस समीझा बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है की हम लोग संचारी रोग के रोक थाम के लिए जो अभियान चला रहे हैं।  2019 में इस का तीसरा चरण 2 सितम्बर से शुरू हुआ है।  गोरखपुर और बस्ती मण्डर जेई और एईएस के लिए सबसे ज्यादा सेंसेटिव माने जाते हैं।  2018 से 2019 तक इन अभियानों का अच्छा प्रभाव पड़ा है।  अभियान में कोई गति कम न हो इस लिए हम लोगों ने यह समीझा बैठक की व  जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया।