चांद को देखकर महिलयों ने तोड़ा निर्जला व्रत


लखनऊ। आज करवा चौथ का व्रत पूरे धूमधाम से देश में मनाया गया। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ था जिससे चंद्रमा समय पर निकल आया। लखनऊ में चंद्रमा 8:20 पर निकल आया था यहां महिलाओं ने दिन भर से निर्जला व्रत रखा था वह चंद्रमा को देखकर उत्साह में भर गई और चंद्रमा को निहार कर उन्होंने अपना व्रत तोड़ा। 
बताते चलें कि करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए एक ऐसा व्रत है जिसमें महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रहती है और शाम को चंद्रमा के निकलने के बाद ही व्रत को तोड़ती हैं।