1 दिसंबर से फास्ट टैग अनिवार्य


कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक दिसंबर से टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों के लिए फास्ट टैग कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यह जानकारी बारा टोल प्लाजा मैनेजर मनोज शर्मा  ने वाहन चालकों को दी। उन्होंने बारा टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाकर यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक दिसंबर से सभी टोलों पर फास्ट टैग कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है। इससे कैश लेन-देन में लगने वाले समय व ईंधन की बचत होगी। वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल देने के चलते लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा। इससे वाहन चालकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में कम समय लगेगा। जगह-जगह फ्लैक्स लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। साथ ही वाहन चालकों को फास्ट टैग कार्ड बनवाने के फायदे भी गिनाए।