अयोध्या का कार्तिक मेला 5 नवंबर से


अयोध्या। अयोध्या का प्रसिद्द कार्तिक पूर्णिमा मेला 5 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगा। जिसमें पंचकोसी परिक्करमा कल 5 नवम्बर को सुबह 6:05 से प्रारंभ होकर दुसरे दिन 6 नवंबर प्रातः 7:49 तक चलेगी ,जबकि 14 कोसी परिक्रमा 7 नवंबर को प्रातः 9:47 बजे से 8 नवंबर दोपहर 11:56 तक चलेगी और कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 11 नवंबर को शाम 5:34 से 12 नवंबर को शाम 6:42 तक होगा।एडीएम सिटी वैभव शर्मा व एसपी सिटी विजय पाल सिंह को मेला अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।                                                                                                              मेले के लिए श्रद्धालुओं की भींड का पहुंचना जारी है और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। संवेदनशील स्थलों की कड़ी निगरानी की जा रही है,अर्ध सैनिक बालों की  तैनाती कर दी गई है।