भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की गोवर्धन परिक्रमा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में गिर्राज महाराज के दर्शन किए साथ ही गिर्राज पूजन कर सप्तकोशी परिक्रमा की। 
गिर्राज महाराज की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय विधायक के साथ में परिक्रमा की और स्वतंत्र देव सिंह मीडिया से बचते हुए नजर आए स्वतंत्र देव सिंह द्वारा परिक्रमा के दौरान मीडिया को पर्सनल कार्यक्रम बताते हुए कैमरे के आगे कुछ भी ना कहने की बात कही ।