एडीजी कानून व्यवस्था ने अयोध्या की सुरक्षा परखी


अयोध्या। राम की  नगरी पहुंचे एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अयोध्या पहुंचे एडीजी कानून व्यवस्था पीबी रामा शास्त्री ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किये जा रहे है।सीनियर अधिकारियों के द्वारा विजिट करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।पिछले डेढ़ वर्षो में सभी त्यौहार सकुशल शांति पूर्वक मनाए गए है।पुलिस विभाग ड्यूटी को लेकर बेहद गंभीर हैं।रामलला की सुरक्षा पर एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि पूर्व निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार सुरक्षाकर्मी सीरियसली अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए पुराने एक्यूमेंट का रख रखाव बेहतर किया गया है साथ ही नए एक्यूमेंट भी लिए जाएंगे जिससे सुरक्षा और मजबूत होगी। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि साल के 365 दिन अयोध्या में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर रहती है।संभावित फैसले को लेकर किसी तरीके की कमी ना रह पाए यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामशास्त्री एडीजी जोन एसएन साबत ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ अयोध्या विवाद के संभावित फैसले व अयोध्या में आने वाले कार्तिक मेले की सुरक्षा को लेकर मंथन भी किया।