मंदिर विवाद के संभावित फैसले को लेकर अयोध्या दुर्ग में तब्दील


अयोध्या। अयोध्या विवाद के संभावित फैसले को लेकर अयोध्या को दुर्ग में तब्दील किया जा रहा है।फैसला आने की पूर्व अयोध्या को छावनी में बदल दिया जा रहा है।राम जन्म भूमि की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।बैरिकेडिंग लगाकर जिला प्रशासन उन रास्तों पर जाने के लिए रोक लगा दी है जो रास्ते विवादित परिसर राम जन्म भूमि की तरफ जाते हैं।अयोध्या विवाद के संभावित फैसले को लेकर जिला प्रशासन की क्या तैयारियां हैं इसके लिए जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया कि अयोध्या की तरफ से पूरी देश पूरी दुनिया को अपने आप में एक संदेश है यहां पर हर चीज को बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से लिया जाता है।यह संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फैसले को लेकर दोनों समुदायों को सौहार्द का रास्ता अपनाना चाहिए।अगर वह संदेश दोनों समुदाय अपनाते हैं तो कहीं कुछ नहीं होगा।सुरक्षा व्यवस्था अयोध्या की व्यापक की जा रही है।पर्याप्त संख्या में फोर्स लगाई जा रही है।पैरामिलिट्री फोर्स पीएससी आरएएफ के साथ सिविल फोर्स लगाई जा रही है।मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है।                                          अयोध्या को तीन जोन 4 सेक्टर 22 सब सेक्टर बनाकर सभी में सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।महत्वपूर्ण जगहों पर एडीएम स्तर के अधिकारी लगाए जा रहे हैं।सोशल मीडिया पर अफवाह को लेकर आदेश जारी किए गए हैं कि लोग पैनिक ना करें।सेम टाइम किसी भी खबर को बिना पुष्टि किए उसको सच ना माने।उसको व्हाट्सएप या फेसबुक पर फॉरवर्ड ना करें। सोशल मीडिया पर उसको शेयर ना करें।डीएम ने कहा कि अगर कंफर्म खबर मीडिया में रहेगी तो कहीं कुछ नहीं होगा।