फूलों की खेती कर बढ़ा रहे आमदनी


अलीगढ़। जनपद में किसान अपनी आमन्दनी को बढ़ाने के लिए परम्परागत खेती से हटकर फूलों की खेती कर रहे है। इस खेती में उन्हें खासी आय हो रही है। जिप्सोफिला की खेती कर्नाटक में होती थी।अब यहां भी इसकी पैदावार बढ़ रही है। गोंडा ब्लॉक की किसान तान्या सिंह ने डच रोज गुलाब की खेती की है। एक एकड़ में फैले उनके पॉली हाउस में 30 हजार प्लांट लगे हुए है। जनवरी में फसल तैयार हो जायेगी। वे बताती है कि गाजीपुर मंडी के जरिये विदेशों में निर्यात किये जाते है। इसके अलावा जरबेरा के साथ रजनीगन्धा ग्लेडूलस, जरवेरा लिलियम, डच रोज के फूलों की दुबई में बहुत मांग है। उद्यान अधिकारी का कहना है कि किसानों का फूलों की खेती के प्रति रुझान बड़ा है। जिले में लगभग 300 हेक्टेयर फूलों की खेती हो रही है। इसके परिणाम अच्छे आ रहे है।