प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर : शिवपाल यादव


इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी धूमधाम से मनाएगी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। उन्होंने बताया कि 22 नवम्बर को नेता जी मुलायमसिंह यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाये। उनका कहना था कि आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी भी विभाग में बिना रिश्वत के कोई काम नही होता है। राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सभी को सुप्रीमकोर्ट का फैसला मान लेना चाहिये और सबको मिलकर प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहिये। उन्नाव मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि किसानों को मुआवज़े की जगह लाठी मिल रही है। किसान को न तो धान का मूल्य मिल रहा है और न गन्ने का लेकिन बदले में किसान को लाठी मिल रही है। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व प्रसपा प्रत्याशी शम्भूदयाल दोहरे उपस्तिथ रहे।