राम जन्मभूमि के दर्शन कर यह बोले विनय कटियार


अयोध्या। राम जन्म भूमि दर्शन करने के बाद विनय कटियार ने कहा कि बहुत ही सुखद में दर्शन हुए और अच्छा लगा।अब दिन आ गया है भव्यता और दिव्यता देने का।जल्द से जल्द बन जाए राम जन्म भूमि का ट्रस्ट।प्रधानमंत्री को तय करना है उतनी ही जल्दी शुरू होगा यहां पर काम।राम जन्म भूमि का मार्ग भी दूसरी जगह से होगा और इस जंजाल के।जाल से मुक्ति मिल जाएगी।दर्शन पूजन हो रहा है निर्माण होने में समय लगता है।                                                                                              कब तक राम मंदिर बन कर पूरा होगा यह तो रामलला जाने।आज का दर्शन बेहद खास है रामलला के दर्शन में खुशी की अनुभूति है।रामलला से हमने कहा है कि  आशीर्वाद दीजिए और जल्दी काम शुरू हो।राम जन्म भूमि के लिए ट्रस्ट जो बनेगा वह अच्छा होगा और बढ़िया बनेगा।जो ट्रस्ट पहले से है और अभी भी काम कर रहा है उसी में थोड़ा सा बदलाव करके सरकारी ट्रस्ट बन जाएगा काम शुरू हो जाएगा।सोमनाथ के तर्ज पर होगा राम मंदिर का निर्माण।ट्रस्ट में सदस्यों की संख्या पर बोले कि प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है।