उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लगा रहा है अपनी बसों में ऑल वेदर लाइट


प्रयागराज। यूपी राज्य परिवहन निगम सर्दियों के मौसम में कोहरा छा जाने पर अपने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए बसों में ऑल वेदर लाइट लगाने की तैयारी कर रहा है।सर्दियों का मौसम शुरू होते ही धुंध के कहर के बाद अब कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से मिल रही चेतावनी के मद्देनजर यूपी परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।                                                                           लम्बी दूरी का सफर करने वाली रोडवेज की बसों में ऑल वैदर लाइट लग जाने से रात के वक्त घने कोहरे में भी ड्राइवर बसों को आसानी से चला सकेंगे और दुर्घटनाओं की संभावना भी बेहद कम रहेगी।