नॉर्थ ईस्ट में परिवहन सेवाएं ठप, हजारों लोग फंसे


नागरिक संशोधन विधेयक के विरोध में हो रही हिंसा की वजह से नार्थ ईस्ट की रेल सेवाएं व फ्लाइट्स ठप हो जाने से सैकड़ों लोग नार्थ ईस्ट के तमाम शहरों में फंस गए हैं।
बताते चलें कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम में विरोध प्रदर्शन जारी है वहीं कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। और लाठीचार्ज भी किया गया है। गुवाहाटी में सड़क पर उतरे प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई जिसमें पुलिस को रबड़ बुलेट और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
 डिब्रूगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने एक बस्तर मिलन में आग लगा दी और कई जगह रेल पटरियां उखाड़ दी। अगरतला में सड़क परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है इस वजह से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।