आज 30-04-2020 की प्रमुख ख़बरें

 





  


 

 

 

 



 

 



1  देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुयी 33610, 1075 लोगों की हो चुकी है मौत। पिछले 24 घंटे में आए 1873 नए मामले।
 

2  मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन। कैंसर से थे पीड़ित। सांस में तकलीफ के चलते मुंबई के रिलायंस फाउंडेसन  अस्पताल में थे भर्ती।

 

3  देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीज। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  25% से ज्यादा है रिकवरी रेट।

 

4  बसों से होगी एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी। नहीं चलेंगी ट्रेनस, रेल मंत्रालय का फैसला।

 

5   देशभर के विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों का सत्र सितंबर से होगा चालू । यूजीसी ने जारी किए जरूरी दिशानिर्देश।

 

6  सरकार छोटे व मझोले उद्योगों के लिए कर सकती है राहत की घोषणा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आश्वासन।

 

7  देश में कैसे बढ़े विदेशी निवेश। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ की बैठक।

 

8  शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहा अप्रैल माह। निफ्टी 19 फ़ीसदी चढ़ा वहीं सेंसेक्स ने 2476 अंकों की बढ़त हासिल की।

 

9   और   दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ कई इलाकों में हुई बारिश। ओले भी गिरे।