2 गज की दूरी काम हुयी तो बढ़ेगा संकट - प्रधानमंत्री


1  2 गज की दूरी कम हुई तो  बढ़ेगा संकट, कोरोना को  गांव तक फैलने से रोकना है चुनौती। पीएम मोदी ने आज शेयर की राज्यों के मुख्यमंत्री से बातें, कोरोना संकट व लॉक डाउन पर मांगे सुझाव।


2  खुलते ही हैंग हुई आईआरसीटीसी की वेबसाइट। कल  से रेलवे चलाने जा रहा है है 15 रूटों पर 30 ट्रेनें। आज शाम 4 बजे से शुरू हुई थी बुकिंग।


3  देश में  कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 67152,  2206 लोगों की हो चुकी है मौत। पिछले 24 घंटे में आए 4213 नए मामले।


4  महाराष्ट्र व दिल्ली के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश बने  3 हजार से ज्यादा कोरोना मामले वाले प्रदेश। आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना हैं 1 हजार से ज्यादा केस वाले प्रदेश।


5  उत्तर प्रदेश में  कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 3467, 74 लोगों की जा चुकी है जान, 1653 हो चुके हैं ठीक।


6  दुनिया भर में कोरोना के कारण हुईँ 284102 मौतें। कोबिड- 19  पॉजिटिव लोगों की संख्या हुई 42 लाख के पार।


7   श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चली लेकिन कम नहीं हुई मुश्किलें,अभी भी पैदल ही रवाना हो रहे हैं श्रमिक। 468 विशेष ट्रेनों से 5 लाख से ज्यादा लोगों को पहुंचाया उनके घर। गृह मंत्रालय का दावा।


8 और   कोविड -19 के मामले में भारत अमेरिका और इंग्लैंड समेत 32 देश हैं रेड जोन में,वहीं चीन कंबोडिया ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड जैसे 20 देशों ने इस पर पाया काबू। इंग्लैंड के न्यू इंग्लैंड कोंपलेक्स सिस्टम इंस्टिट्यूट ने 4 मई तक की कोरोना संक्रमण की स्थिति पर किया अध्ययन। शोध के अनुसार स्पेन, इटली फ्रांस, जर्मनी, ईरान, इजराइल जैसे 25  देश हैं ऑरेंज जोन में।