न्यूज़ दिस आफ्टरनून 28-05-2020


1   देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 158333,  4531 लोगों की हुई मौत। पिछले 24 घंटे में आए 6566 नए मामले।


2  उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 699, 3991 लोग हो चुके हैं ठीक। 182 लोगों की जा चुकी है जान।


3   दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा 57 लाख के करीब। अब तक तीन लाख 50 हजार से अधिक की मौत।


4  पश्चिम बंगाल में  हम्फ़ान-2  की दस्तक। कई पेड़ गिरे, मकान और गाड़ियों को नुकसान।


5   कांग्रेस की प्रवासी श्रमिकों और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी। ऑनलाइन करेगी प्रोटेस्ट। 50 लाख कार्यकर्ताओं के जुड़ने का दावा।


6   टूरिस्ट वीजा पर निजामुद्दीन मरकज में आए थे 34 देशों के 900 विदेशी जमाती। दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट।


7   अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार। करीब 17लाख  लोग हैं संक्रमित।


8   मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार। सेंसेक्स में 223 पॉइंट की तेजी। निफ़्टी 9300 के ऊपर।


9  यूपी पहुंचा रेगिस्तानी टिड्डियों का दल। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया निपटने का निर्देश।  बुंदेलखंड के कई जिले प्रभावित।


10   एक एनजीओ ने प्लेन से 177 प्रवासी मजदूर मुंबई से रांची के लिए किये रवाना।