उन्नाव कांड : गहराया लड़कियों की मौत का रहस्य


 उन्नाव।
 17 फरवरी को उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में बबुरहा गांव की रहने वाली मृत दोनों लड़कियों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है और शुरुआती रिपोर्ट भी सामने आ गई है।  तीन लड़कियां खेत पर चारा लेने गई थी। इस दौरान दो लड़कियों के शव संदिग्ध हालत में वहां पर पड़े मिले। वहीं, तीसरी दलित लड़की की सांस चल रही थी, जिसको इलाज कानपुर के लिए रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अब रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों लड़कियों के शरीर में जहरीला पदार्थ की मौजूदगी पाई गई है। पोस्टमॉर्टम के दौरान  डॉक्टरों ने जहरीले पदार्थ के सैंपल को ले लिया है, जिसे लैब में जांच के लिए भेजा जायेगा। डॉक्टरों की मानें तो दोनों लड़कियों के शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं मिला है। वहीं, अब इस घटना का उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक, दोनों लड़कियों ने मौत से करीब 6 घंटे पहले खाना खाया था। दोनों के पेट में 100 से लेकर 80 ग्राम तक खाना मिला है। तीसरी लड़की की हालत अभी नाजुक बनी हई है।

एस पी  ने एफएसएल टीम को बुलाया है, जो घटनास्थल का रिक्रिएशन कर जांच को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों द्वारा सस्पेक्टेड पॉइजनिंग की बात कही जा रही है, उस पर भी जांच हो रही है। कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर भी जांच की जा रही है।