भाजपा ने प्रदेश से लेकर बूथ तक मनाया अपना 42 वां स्थापना दिवस समारोह


 आज भारतीय जनता पार्टी का अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रही है । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर तथा कार्यकर्ताओं ने दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । 

पार्टी ने आज माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके तहत कोई भी कार्यकर्ता 5 रुपये से लेकर अधिकतम ₹1000 तक का चंदा पार्टी को दे सकेगा, जिसके तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में ₹1000 पार्टी को चंदा दिया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने बीजेपी जिला मुख्यालय पर बीजेपी का झंडा फहराया तथा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दी ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता  सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इसी जनपद के ग्राम निवाड़ी कलाँ पर बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को उत्साह से मनाया।


यहां कार्यकर्ताओं में झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया इस अवसर पर महेवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी उपाध्यक्ष अरविंद ऋषिश्वर ,अखिलेश तिवारी सत्येंद्र दुबे महामंत्री नरेंद्र तिवारी, जय गोपाल गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।