जनपद लखनऊ की "अधिकार सेना" गठित




लखनऊ। अमिताभ ठाकुर द्वारा नव गठित राजनीतिक पार्टी अधिकार सेना ने अपनी लखनऊ जनपद की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। पत्रकार नीरज शर्मा को जनपद लखनऊ का अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता अनुज शुक्ला एवं व्यवसायी शैलेंद्र अस्थाना को महासचिव बनाया गया है। वहीं अधिवक्ता कौशेंद्र प्रताप सिंह व पत्रकार विशाल ओझा प्रवक्ता होंगे।


सामाजिक कार्यकर्ता नीति द्विवेदी महिला विंग की अध्यक्ष बनाई गई हैं। मोहम्मद सुल्तान व दुर्गेश शुक्ला उपाध्यक्ष, चंदन मिश्रा व राहुल यादव महामंत्री, अनमोल सिन्हा कोषाध्यक्ष, आशीष मिश्रा व प्रमोद कुमार रावत, राजीव सिन्हा, सत्येंद्र सिंह पार्टी की लखनऊ इकाई के सचिव होंगे।

बताते चलें कि अधिकार सेना आगामी दिनांक 23 जुलाई 2022 शनिवार को विराम खंड, गोमती नगर में अपने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेगी।

[  ] नीरज शर्मा (अध्यक्ष) मोब - 9450639519

[  ] कौशेंन्द्र प्रताप सिंह (प्रवक्ता) मोब-9415142077

[  ] विशाल ओझा (प्रवक्ता) मोब-9935500510